Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, विधानसभा गेट के बाहर 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते राजस्व अधिकारी को रंगे हाथों दबोचा

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई



विधानसभा गेट के बाहर 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते राजस्व अधिकारी को रंगे हाथों दबोचा


जयपुर ( 8 जनवरी 2025 ) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में एक राजस्व अधिकारी युवराज मीणा को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मीणा अलवर नगर निगम की यूडी टैक्स वसूलने वाली कंपनी की फाइल वेरिफिकेशन के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाया और उसे विधानसभा गेट के पास पकड़ लिया। एसीबी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और जनता से अपील की कि किसी भी रिश्वत की जानकारी तुरंत दी जाए।